HomeRaigarh Newsचन्द्रहासिनी प्लांट में कांग्रेस का हल्लाबोल, 2 साल से बंद CSR कार्य...

चन्द्रहासिनी प्लांट में कांग्रेस का हल्लाबोल, 2 साल से बंद CSR कार्य शुरू….14 अगस्त तक काम पूरा करने का लिखित आश्वासन, प्रबंधन झुका

 

रायगढ़। चन्द्रहासिनी प्लांट के मुख्य गेट पर आज सुबह 7:30 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण ने अनिश्चितकालीन धरना व चक्काजाम शुरू कर दिया।

बताया गया कि  कांग्रेस विधायक की अनुशंसा के बाद CSR फंड से होने वाले विकास कार्य प्लांट प्रबंधन ने पिछले 2 वर्षों से बंद कर रखे थे। इसी के विरोध में ब्लॉक अध्यक्ष रवि यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता व महिला स्व-सहायता समूह की सदस्याएं गेट पर डट गए ।धरने की सूचना पर प्लांट के जीएम व डायरेक्टर मौके पर पहुंचे। रवि यादव से तीखी बहस हुई। यादव ने पूछा – “विधायक की अनुशंसा के बाद भी गरीबों का काम क्यों रोका?”

अंततः प्रबंधन झुका और मांग माननी पड़ी मांग मौके पर ही बालू, गिट्टी, सीमेंट गिरवाकर काम शुरू कराया गय। 14 अगस्त 2026 तक सभी CSR कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद धरना खत्म किया गया।

इस आंदोलन में रवि यादव, रमेश भगत, भोजराम भट्ट, अगरमती यादव, मोहरमती सिदार, वीरेंद्र चौहान, गणेश, खेम यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments