Thursday, March 12, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

वार्ड क्रमांक 2 की भाजपा महिला पार्षद ने किया जहर सेवन, उपचार जारी

 

 

रायगढ़। अज्ञात कारण से भाजपा के महिला पार्षद ने कीटनाशक का सेवन कर ली, जिसकी तबीयत बिगडऩे पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से देर शाम डाक्टरों ने रेफर कर दिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धांगरडीपा निवासी नेहा देवांगन पति विश्वनाथ देवांगन (36 वर्ष) वर्तमान में नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक दो की सक्रीय पार्षद है। ऐसे में एक उभरती हुई महिला नेत्र के अचानक आत्मघाती कदम उठाए जाने से शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वहीं बताया जा रहा है कि गुरुवार को दोपहर में पार्षद नेहा देवांगन ने अज्ञात कारण से फिनायल का सेवन कर ली थी, इससे उसकी तबीयत बिगडऩे पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार किया जा रहा था। साथ ही इसकी सूचना मिलते ही महापौर, सभापति सहित अन्य भाजपा नेता व जनप्रतिनिधि जिला अस्पताल पहुंचे हुए थे। साथ ही देर शाम तक तबीयत में कुछ खास सुधार नहीं होने पर डाक्टरों ने उसे बालाजी मेट्रो अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि यहां उपचार के बाद तबीयत में सुधार हो रहा है।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles