Friday, March 6, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कोतवाली पुलिस ने बैकुंठपुर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी शंकर बरेठ को घर पर दबोचा, पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार

 

 

06 मार्च, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में *“ऑपरेशन तलाश”* के तहत गंभीर मामलों में फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी शंकर बरेठ को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

 

होली त्यौहार को देखते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल द्वारा थाने में दर्ज अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान आज मुखबिर से सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस टीम ने बैकुंठपुर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी शंकर बरेठ को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

 

मामले में एक स्थानीय बालिका द्वारा 14 नवंबर 2025 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह अपनी सहेलियों के साथ प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक पर जाती थी। दिनांक 10 नवंबर को वह अपनी सहेली के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी, तभी भूतबधन तालाब के पास आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की। भय के कारण बालिका ने यह बात घर में किसी को नहीं बताई। बाद में 13 नवंबर को स्कूल से घर लौटते समय आरोपी ने फिर से उसके साथ छेड़खानी की, जिसके बाद बालिका ने पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई और थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

 

रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 589/2025 धारा 74, 75(2), 75(3) भारतीय न्याय संहिता और 8, 12 पॉक्सो एक्ट* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरू की गई थी। गिरफ्तारी के डर से आरोपी फरार हो गया था। मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त अपराध में जारी गिरफ्तारी वारंट के परिपालन में न्यायालय में पेश किया।

 

गिरफ्तार *आरोपी शंकर बरेठ पिता दिनेश बरेठ उम्र 23 वर्ष निवासी बैकुंठपुर राम मंदिर के पास रायगढ़ थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़* आदतन बदमाश प्रवृत्ति का है। उसके विरुद्ध थाना कोतवाली में *वर्ष 2024 में मारपीट का 01 तथा वर्ष 2025 में मारपीट के 02 अन्य अपराध दर्ज* हैं। इन मामलों में भी वारंट जारी होने पर कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजे जाने की कार्रवाई की गई है।

 

आरोपी की गिरफ्तारी में थाना कोतवाली के प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, आरक्षक गोविंद पटेल, कमलेश यादव, भगवती रत्नाकर, हरेंद्र पाल जगत और आरक्षक वीरेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

 

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles