Wednesday, February 18, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मेकाहारा कैंपस में तीसरी मंजिल से गिरकर स्कूली छात्रा की मौत, रात में पढ़ाई के बाद छत में टहलने के लिए गई थी

 

 

रायगढ़। बीती रात कक्षा 12वीं की छात्रा अपने घर में परीक्षा की तैयारी कर रही थी, इस दौरान जब परिजन सो गए तो छत पर टहलने के लिए चली गई, इस दौरान वह घर के बाहर कैंपस में घायल हालत में पड़ी थी, जिसकी अस्पताल पहुंचते तक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिला के गनियारी निवासी राजेश सर्वे मेडिकल कालेज रायगढ़ के डीन आफिस में सहायक ग्रेड-2 के पदस्थ है, जिससे अपने पूरे परिवार के साथ कॉलेज कैंपस टाईप-6 के तीसरे फ्लोर पर रहता है। वहीं उसकी बेटी अनन्या सर्वे (16 वर्ष) संस्कार स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा थी, जो परीक्षा नजदीक आने से विगत कई दिन से तैयारी में लगी थी। वहीं मंगलवार रात को भी उसने देर रात तक पढ़ाई करने के बाद सो गई, और सुबह में जल्दी उठकर छत पर टहलने के लिए चली गई, इस दौरान अचानक तीसरे मंजील से नीचे गिर गई थी। ऐसे में सुबह करीब 6 बजे कुछ गिरने की आवाज आने पर कालोनी के लोगों ने देखा तो अनन्या अचेत हालत में पड़ी थी, इससे इसकी सूचना उसके माता-पिता को दिया, जिसे तत्काल उठाकर उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि अनन्या हर दिन सुबह में टहलने के लिए छत पर जाती थी, साथ ही छत में बने रेलिंग की भी उंचाई बहुत कम है, ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहीं नींद में होने के कारण रेलिंग पर बैठी होगी तो अनियंत्रित होकर गिर गई होगी। ऊचाई से गिरने के कारण उसके सिर व पूरे शरीर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है। वहीं अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

 

कॉलेज कैंपस में शोक

इस संबंध में कालोनीवासियों का कहना है कि परीक्षा की तिथि जब से फायनल हुआ है तब से परीक्षार्थियों में तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं इन दिनों परीक्षा देने वाले बच्चे दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, ताकि उनका बेहर रिजल्ट आए, इसी को लेकर अनन्या ने भी देर रात तक पढाई करती थी, और बीती रात पढ़ाई करने के बाद छत में हटलने चली गई थी, लेकिन छत से कैसे नीचे गिर गई यह बात अभी तक समझ से परे हैं। वहीं एक होनहार छात्रा की अचानक मौत होने से कॉलेज कैंपस में शोक का माहौल निर्मित हो गया है।

 

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

बताया जा रहा है कि, इसी बिल्डिंग से करीब 7 साल पहले भी एक बुजुर्ग महिला की छत से गिरने की घटना हुई थी। जिसमें उसकी मौत हो गई थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles