रायगढ़। कलेक्टोरेट के पीछे और केलोबिहार कालोनी के सामने तालाब से लगे मत्स्य पालन विभाग के कार्यालय में रविवार की शाम भीषण आग लग गई। रविवार की छुट्टी होने के कारण ऑफिस बंद था। आग की भयावह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बिल्डिंग का आधा हिस्सा में आग और धुएं काफी ऊपर तक देखा गया। बताया जाता है कि ऑफिस के आसपास रहने वाले लोगों ने कचरा जलाया था जिसकी लपटें कार्यालय तक पहुंची और भयावह आग लग गई। हालांकि यह केवल आशंका है पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। कुछ लोग इसे शॉर्ट् सर्किट से आग लगना भी बता रहे हैं। चक्रधर नगर पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। लेकिन बताया जा रहा है कि इस आगजनी से लाखों का नुकसान हुआ है। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



