Monday, February 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जिंदल यूनिवर्सिटी में छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या, बी-टेक सेकेंड ईयर की थी छात्रा

 

रायगढ़। जिले में जिंदल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिंदल यूनिवर्सिटी में बीटेक सेकंड ईयर की छात्रा प्रिंसी जो कि मूलतः जमशेदपुर टाटा की रहने वाली है और हॉस्टल में रहती थी। बीती रात नौ बजे के आसपास छात्रा ने अज्ञात कारणों से अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे हॉस्टल परिसर में सनसनी फैल गई।

छात्रा के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की जानकारी मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतका के साथियों से पूछताछ की जा रही है।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles