रायगढ़। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला बहुचर्चित मामले में चंद्रकांत (उर्फ) टिल्लू शर्मा की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार की गई । रायगढ़ शहर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता अमित शर्मा ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में इस मामले की पैरवी की। रायगढ़ शहर के कोतवाली पुलिस ने टिल्लू शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 व 299 के तहत खिलाफ मामला दर्ज किया था। सरकारी वकील की जिरह के बाद टिल्लू शर्मा के अधिवक्ता अमित शर्मा के द्वारा दी गई दलील सुनने के बाद विद्वान मुख्य न्यायाधीश ने चंद्रकांत (उर्फ) टिल्लू शर्मा को शर्तों के अनुसार अग्रिम जमानत दी है।



