Tuesday, March 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

14 दिसम्बर को दिल्ली में कांग्रेस की महारैली, रायगढ़ से बड़ी संख्या में शामिल होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

 

रायगढ़ 4 दिसम्बर ।आगामी 14 दिसम्बर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की महारैली में शामिल होने के लिए आवश्यक तैयारियों को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में जिला युवा कांग्रेस (ग्रामीण )की एक बैठक हुई जिसमें रायगढ़ जिले भर से आये युवा कांग्रेस के सदस्य उपस्थित हुए ।

जिला युवा कांग्रेस की हुई इस बैठक में रायगढ़ जिले से जाने वाले युवा कांग्रेसियों के जत्थे और तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सिलसिलेवार चर्चा की गई ।युवा कांग्रेस की इस बैठक को युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश पाण्डेय और जिला युवा कांग्रेस (ग्रामीण)के अध्यक्ष उस्मान बेग ने सम्बोधित करते हुए रैली के विषय में प्रकाश डालते हुए युवा कांग्रेस के सदस्यों में उत्साह और जोश का संचार किया ।

इस बैठक में जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारीगण एवं एन यू एस आई के जिला अध्यक्ष आरिफ हुसैन सत्पुरुष महर्षि सहित अन्य पदाधिकारि के अलावा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे ।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles