Wednesday, March 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

राष्ट्रपिता के अपमान के मामले में नगर निगम आयुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की युवा कांग्रेस ने की मांग

 

 

रायगढ़ – एक तरफ समूचे प्रदेश में विष्णु सुशासन का ढिंढोरा पीटा जा रहा है और वहीं रायगढ़ नगर निगम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पेंटिंग पर पान गुटखा खा कर थूकने का ताजा मामला सामने आया है। जिसपर युवा कांग्रेस ने नाराज़गी व्यक्त की है। उक्त मामले को लेकर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने नगर निगम पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि नगर निगम के अंदर मुख्य सीढ़ी के दीवार पर बने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर आने जाने वाले लोगों के द्वारा थूका जाता है जिसकी जानकारी युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल को हुई तो उन्होंने इसकी जानकारी आयुक्त को दी। लेकिन निगम आयुक्त ने इसपर किसी भी प्रकार का कोई संज्ञान नहीं लिया ऐसे में युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवा कांग्रेस के साथियों के साथ जाकर जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि निगम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर थूक का यह दृश्य देखकर सभ्य समाज में नाराजगी है। कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर सभ्य समाज में सम्मान है,लेकिन कुछ लोगों को उनका यह सम्मान हजम नहीं होता है। निगम परिसर के अंदर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बने चित्र पर पान और गुटखा खाकर थूके जाने का यह कृत्य निंदनीय है।

 

इस तस्वीर ने विष्णु सुशासन के दिखावटी राष्ट्र प्रेम की हकीकत सामने लाकर रख दी है। बताया कि इसकी सूचना देने के बाद भी निगम शासन प्रशासन ने इसपर संज्ञान नहीं लिया जिसके बाद युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने निगम आयुक्त के खिलाफ आवाज उठाते खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान संगठन प्रभारी आशीष यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के इस अपमान से लोग नाराज है,भाजपा शासित कई राज्यों में इस तरह की हरकत बढ़ रही है,इसपर संज्ञान

लेना की आवश्यकता है,अगर उक्त मामले में कार्यवाही नहीं हुई तो युवा कांग्रेस आंदोलन करेगी,ज्ञापन देने वरिष्ठ कांग्रेसी मनीष देवांगन, महामंत्री सत्यप्रकाश शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान युवा कांग्रेस के समर्थन में पहुंचे।

 

इस दौरान युवा कांग्रेस जूटमिल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम सिंह,अनिरुद्ध गिरि,रितेश तिवारी राहुल चौहान,सूरज आचार्य, अनुभव अग्रवाल,दीपक माझी,शिव चौहान,प्रदीप साहू,अनीकेत,हर्ष भट्ट ,राहुल जैन ,टिंकू सोनी,संदीप श्रीवास सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles