Wednesday, March 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

“उच्चभिट्ठी गाँव का लाल दिल्ली में होगा सम्मानित – तेजराम को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मॉरिशस के महामहिम राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित”

 

छत्तीसगढ़/रायगढ़। रायगढ़ जिले के उच्चभिट्ठी गाँव निवासी तेजराम सारथी का चयन प्रतिष्ठित संस्था निफा (नेशनल इंटीग्रेशन फॉर आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट) के सिल्वर जुबली समारोह में सम्मान के लिए किया गया है। यह समारोह 21 सितम्बर को राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित होगा।

 

तेजराम को उनके सामाजिक सरोकारों एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए मॉरिशस के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर उन्हें यंग सोशल चेंजमेकर अवार्ड, वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस (इंग्लैंड) सर्टिफिकेट, मोमेंटो और ₹10,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

 

तेजराम ने जिला प्रशासन, यूनिसेफ, एग्रिकोन, एकम फाउंडेशन, NYKS और NSS जैसी संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य किया है। उन्होंने हज़ारों स्वयंसेवकों का नेतृत्व करते हुए बाल संरक्षण और सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर व्यापक कार्य किया और अब तक लाखों लोगों तक पहुँच बनाई है।

 

21 सितम्बर को दिल्ली के मुख्य कार्यक्रम के पश्चात 22 व 23 सितम्बर को करनाल में सम्मान समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, वहीं अंतिम दिवस प्रतिभागियों को कुरुक्षेत्र भ्रमण कराया जाएगा।

 

निफा संस्था के संस्थापक प्रीतपाल सिंह पन्नू ने कहा कि “यह आयोजन युवाओं को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने और समाज परिवर्तन की दिशा में प्रेरित करने का एक ऐतिहासिक अवसर है।”

 

निफा की राज्य समन्वयक डॉ. प्रियंका बिस्सा ने तेजराम सहित सभी चयनित समाजसेवियों को शुभकामनाएँ दीं।

 

सम्मान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया में तेजराम सारथी ने कहा –

“सम्मान का मतलब केवल मेडल लेना नहीं, बल्कि नई जिम्मेदारी लेना है। अब मुझे और अधिक मजबूती व हौसले के साथ समाज के लिए काम करना है।”

 

तेजराम के माता–पिता बाबूलाल और पीली बाई ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि –

“हमारे बेटे ने गाँव और जिले का नाम रोशन किया है। यह हमारे लिए गर्व और खुशी का क्षण है।”

 

कला, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों को प्रोत्साहित करने वाली प्रतिष्ठित संस्था निफा, जिसके नाम 6 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं, इस वर्ष अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर रही है और इसी अवसर पर यह भव्य आयोजन किया जा रहा है।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles