Wednesday, March 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

औद्योगिक श्रम एवं सुरक्षा विभाग की श्रमिक जांच शिविर में उमड़े हजारों श्रमिक…इलाज से हुए संतुष्ट, डॉक्टरों का मिला मार्गदर्शन

 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में आज रायगढ़ जिले में श्रम विभाग, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, ईएसआईएस तथा ईएसआईसी के संयुक्त प्रयासों से श्रमिक स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

 

इस शिविर में लगभग 1200 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के अतिरिक्त रक्तचाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन एवं नेत्र परीक्षण जैसी विशेष जाँचें भी की गईं। विशेष उल्लेखनीय है कि महिला श्रमिकों के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynecologist) द्वारा अलग से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिससे उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

यह कार्यक्रम श्रमिकों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता बढ़ाने की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी एवं सफल रहा।

इसके अलावा 18 बड़े कारखानों के द्वारा निकटवर्ती ग्रामों में स्वास्थ्य जांच शिविर का आज आयोजन कर 3000 से ज़्यादा श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर लाभ प्रदान किया गया

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles