Wednesday, March 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

एनएचएम कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांग, अनिश्चिकालीन धरना प्रदर्शन का आगाज

 

रायगढ़। जिला मुख्यालय में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों ने आज एक बार फिर से अनिश्चिकालीन धरना प्रदर्शन का आगाज कर दिया है। आंदोलन की शुरूआत में इन्होंने अपने दिवंगत साथियों के लिये श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करके उन्हें याद भी किया है। इस आंदोलन में जिले भर से 500 से अधिक की संख्या में एनएचएम कर्मचारी शामिल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में 16 हजार एनएचएम संविदा कर्मचारी काम कर रहे हैं। प्रदेश के सुुदुर सुकमा, बीजापुर जिलों के भीतर बस गांवों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों तक छ.ग. की आम जनता को पूरी निष्ठा के साथ स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहे हैं। यहां तक कोरोनाकाल में जान पर खेलकर इन्होंने जनता की सेवा भी की है। इस दरम्यान उनके कई साथी की मौत भी हो चुकी है। सरकार के द्वारा इन्हें कोरोना योद्धा का दर्जा भी दिया जा चुका है। लेकिन विडंबना यह है कि अनुकंपा नीति के अभाव में उनके परिवार की सुधि लेने वाला आज कोई नही। इसी के तहत शहर के मिनी स्टेडियम में सोमवार से दिवंगत समस्त एनएचएम कोरोना वॉरियर्स एवं साथियों के लिये श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करते हुए अनिश्चिकालीन धरना प्रदर्शन का आगाज कर दिया है। एनएचएम की जिलाध्यक्ष शकुंतला एक्का ने बताया कि अपनी दस सूत्रीय मांग को लेकर आज उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का आगाज कर रहे हैं। काम करते हुए उन्हें 20 साल का लंबा वक्त बीत चुका है। कोर्ट से 2016 में आदेश आया था कि एक ही पद पर दो अलग-अलग व्यक्ति काम कर रहे है उन्हें सामान वेतन दिया जाए। लेकिन इस बात पर ध्यान नही दिया जा रहा है और सरकार इस पर अमल नही कर रही है। उन्होंने बताया कि वो बीते कई सालों से काम कर रही है और उनके साथ कई प्रकार भी घटनाएं भी घटित हो चुकी है। इतने सालों के दरम्यान उन्होंने अपने 16 से 17 साथियों को खो चुके हैं। पुसौर ब्लाक से रायगढ़ पहुंचे राम साहू ने बताया कि 2018 से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन का रूख अख्तियार करते आ रहे हैं। प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी ने यु ट्यूब में एक वीडियो जारी करके कहा था कि अनियमित साथियों का कोई नियमितीकरण अगर कोई कर सकता है तो वह हमारी सरकार कर सकती है और 100 दिन के अंदर उनकी मांगों का निराकरण कर दिया जाएगा। साथ ही साथ वर्तमान सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी के तहत उनकी समस्याओं का समाधान करने का वादा भी किया था। लेकिन आज दो साल का समय बीत चुका है, बार-बार ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन किसी प्रकार की सुनवाई नही हो पा रही है। आज से शुरू किये गए इस आंदोलन में रायगढ़ जिले के सभी 9 ब्लाकों से 500 से अधिक की संख्या में यहां जुटे हैं। एनएचएच कर्मचारियों के 10 मांगों में 1. संविलियन एवं स्थायीकरण 2. पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना 3. गे्रड पे का निर्धारण 4. कार्य मूल्यांकन व्यवस्था में पारदर्शिता 5. लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि 6. नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षक 7. अनुकंपा नियुक्ति 8. मेडिकल एवं अन्य अवकाश की सुविधा 9. स्थानांतरण नीति 10. न्यूनतम 10 लाख कैशलेश चिकित्सा बीमा।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles