Wednesday, March 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

श्री गोगा नवमी मेला और छड़ी निशान यात्रा 17 अगस्त को निकाली जाएगी

 

रायगढ़ । प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्री गोगा नवमी बड़ी धूम धाम से मनाई जाएगी। नवमी के इस पावन अवसर पर श्री जाहरवीर गोगा बाबा की पवित्र *छड़ी निशान यात्रा* 17 अगस्त 2025, दिन रविवार को दोपहर 4 बजे गौरीशंकर मंदिर रोड स्थित *अग्रोहा भवन* से पूजा करने के बाद श्री गोगा मेड़ी मंदिर में चढ़ाने के लिए बड़ी धूम धाम से निकाली जावेंगी। प्रतिवर्ष की भाती जूटमिल स्तिथ श्री गोगा मेड़ी मंदिर में भव्य मेला का आयोजन भी किया गया है।

पिछले वर्ष की भाती इस वर्ष भी बाबा की मुख्य छड़ी के साथ गुरु गोरखनाथ जी की भी विशेष छड़ी बड़ी धूम धाम से निकाली जा रही है। इसके अलावा बिलासपुर से धुमाल बैंड, धोल, कर्मा बाजा, जगह जगह पुष्प वर्षा, आतिशबाजी आदि की व्यवस्था भी यात्रा की भव्यता देने के लिए की गई है।

गोगा नवमी के अवसर पर सभी भक्त अपनी अपनी बंधी हुई राखी भी चढ़ाते है। समस्त नगरवासी इस पवित्र छड़ी यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य के भागी बने। जो भी श्रद्धालु भक्त छड़ी (निशान) उठाना चाहते है वे अधिक जानकारी के लिए रजत बजिणिया (मोंटी) 8225888885, शक्ति अग्रवाल (DPS) 9165533333 से संपर्क कर सकते है।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles